कुड़वार। परिषदीय विद्यालयों की न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शनिवार को भंडरा में हुई। शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
100 मीटर जूनियर बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में पीयूष पाठक और बालिका वर्ग में दिव्या ने बाजी मारी। बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में राजन विजेता रहे। बालिका वर्ग में नंदिनी अव्वल रहीं। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शनि शर्मा और बालिका वर्ग में अन्यता तिवारी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कबड्डी बालक वर्ग में भंडरा व बालिका वर्ग में प्रतापपुर ने जीत का परचम लहराया। खो खो बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय भंडरा व बालिका वर्ग में प्रतापपुर ने जीत दर्ज की। प्राथमिक बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में विकास, बालिका वर्ग में सृष्टि सिंह ने बाजी मारी। 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में करमजीत व बालिका वर्ग में सोनम ने जीत हासिल की। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अनुराग पाल व बालिका वर्ग में सोनम ने प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में भंडरा ने जीत हासिल की।
इस दौरान जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केके सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी, दिनेश शुक्ल, उमेश सिंह, त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, महेश, प्रदीप यादव, ओंकार, मनोज मौर्य, राजेश हरिश्चंद्र, बृजेश कुमार, मनोज दूबे, ऊषा मौर्य सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।