फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ई-केवाईसी नहीं तो महंगा पड़ेगा घरेलू गैस सिलिंडर

Tue, 22 Sep 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के करीब 40 हजार घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी हो गया है। 30 सितंबर के बाद घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में बदलाव की तैयारी है। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ नहीं मिल सकेगा और उन्हें सिलिंडर के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

जिले में करीब छह लाख घरेलू एलपीजी उपभोक्ता हैं। इनमें लगभग 40 हजार का अब तक ई-केवाईसी सत्यापन नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम की गैस एजेंसियों को शेष उपभोक्ताओं का सत्यापन जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला एलपीजी वितरक एसोसिएशन के सचिव विनोद राना ने बताया कि वर्तमान में 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलिंडर की कीमत करीब 996.50 रुपये है। इसमें 49.50 रुपये की सब्सिडी शामिल है। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार सिंह के अनुसार नई व्यवस्था लागू होने पर ई-केवाईसी पूरी करने वाले पात्र उपभोक्ताओं को घरेलू दर पर सिलिंडर मिलेगा, जबकि सत्यापन नहीं कराने वालों को बिना सब्सिडी अधिक कीमत देनी पड़ सकती है। उपभोक्ता 25 दिन के अंतराल पर घरेलू सिलिंडर बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे कराएं ई-केवाईसी
संबंधित गैस एजेंसी के शोरूम या वितरक के यहां जाकर बायोमीट्रिक सत्यापन कराएं।
संबंधित गैस कंपनी के अधिकृत मोबाइल एप पर उपलब्ध ई-केवाईसी सुविधा का इस्तेमाल करें।
सत्यापन के लिए आधार से जुड़ी जानकारी की जरूरत पड़ सकती है।
प्रक्रिया पूरी होने के बाद ई-केवाईसी सत्यापन की पुष्टि जरूर करें।

खुद कर सकते हैं ई-केवाईसी
संबंधित गैस कंपनी का अधिकृत एप खोलें।
पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
प्रोफाइल या सर्विस सेक्शन में जाएं।
ई-केवाईसी या आधार प्रमाणीकरण विकल्प चुनें।
मांगी गई आधार संबंधी जानकारी दर्ज करें।
उपलब्ध सुविधा के अनुसार फेस ऑथेंटिकेशन या बायोमीट्रिक सत्यापन पूरा करें।
प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्क्रीन पर आए पुष्टि संदेश को देखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें