फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स ने किया मरीजों का इलाज

Mon, 09 Dec 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
अस्पताल में फार्मासिस्ट करते इलाज
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले को लेकर महज खानापूर्ति हो रही है। करौंदीकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेेले का आयोजन नहीं हुआ। सेमरी बाजार पीएचसी पर डॉक्टर नदारद रहे। यहां फार्मासिस्ट इलाज करते मिले। धम्मौर में 12:30 बजे ही डॉक्टर चले गए। ज्यादातर केंद्रों पर डॉक्टर की जगह फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स मरीजों का इलाज करते मिले।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उनमें सभी 45 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन बताया गया है। जिसमें 2300 लोगों के इलाज का दावा किया गया है और 66 चिकित्सकों ने पूरे समय रहकर मरीजों का इलाज किया है। जबकि, वास्तविक स्थिति कुछ और ही है।
.
केस एक
समय: दोपहर 12.30 बजे
स्थान: सेमरी बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
सेमरी बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक डॉ. गौरव गुप्ता नदारद थे। फार्मासिस्ट लोकनाथ शुक्ला मरीजों का इलाज करते मिले। बताया कि चिकित्सक कहां हैं, इसकी जानकारी नहीं है। सुबह से उन्होंने 30 मरीजों का इलाज किया गया है। यहां बैठे सुमेरपुर निवासी अमरजीत ने बताया कि उनकी तबीयत खराब है, दवा लेने आया था। डॉक्टर नहीं मिले अब इन्हीं से दवा लेकर जाएंगे। तिंदौली निवासी अंकित व नीलेश तिवारी, महमूदपुर सेमरी निवासी नीता देवी व माधुरी देवी, सदरपुर निवासी ज्योति कुमारी दवा लेने के इंतजार में बैठी मिलीं। बताया कि डॉक्टर मिले नहीं, आज दवा ले रहे हैं, इसके बाद मेडिकल कॉलेज में जाकर इलाज कराएंगे।
विज्ञापन

समय: दोपहर 12:20 बजे
स्थान: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में चिकित्सक डॉ. अतुल अग्रवाल मरीजों का इलाज करते मिले। वहां इलाज कराने के लिए आए शाहजहां बानो, रिद्धि, रोशनी, अलमदार, रंजना कुमकुम दवा के इंतजार में बैठे मिले। बताया कि जो दवा यहां नहीं मिलती तो कुछ दवाएं बाहर से लेनी पड़ती हैं। डॉ.अतुल अग्रवाल ने बताया कि ज्यादातर मरीज ब्लड प्रेशर, शुगर, बुखार के हैं।
.केस तीन
समय: दोपहर 12:30 बजे
स्थान: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धम्मौर
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धम्मौर पर अधीक्षक डॉ. राजीव रतन मिश्र नदारद मिले। लैब टेक्नीशियन दिनेश कुमार ने बताया गया कि अभी 20 मिनट पहले ही चिकित्सक निकले हैं। उन्हें पल्स पोलियो अभियान का निरीक्षण करने जाना था। होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. प्रीती यादव अपने कक्ष में मरीजोें का इलाज कर रही थीं। उन्होंने बताया कि सुबह से 36 मरीजों का इलाज किया गया है। परवरभार निवासी बुजुर्ग कुंवर बहादुर ने बताया कि शुगर से आराम नहीं मिल रहा है, डाॅक्टर ने जांच कराकर दवा दी है। यहां शीतल, सुरेश पाल, दीपक साहू दवा लेने के लिए बैठे मिले।
केस चार
समय: दोपहर 12:34 बजे
स्थान: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमनाईकपुर करौंदीकला
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमनाईकपुर करौंदीकला पर आरोग्य मेले का आयोजन नहीं किया गया था। यहां मरीज वापस जाते दिखे। मजदूर अस्पताल में रंगाई-पुताई का कार्य कर रहे थे। बाहर कुर्सी पर स्टाफ नर्स रामपत्ती बैठी थी। अस्पताल में तैनात डॉ. सूर्यभान नाग, मिथिलेश, स्वीपर दीपक मौजूद नही मिले। स्टाफ नर्स रामपत्ती ने बताया कि मेला क्यों नहीं लगा पता नहीं। मुझे यहां रहकर देखभाल के लिए कहा गया था, वही कर रही हूं। शहाबुद्दीनपुर निवासी गुड्डू यादव व भटौता तुलसी पट्टी निवासी पन्नालाल वापस जाते दिखे। पूछने पर बताया कि मेला नहीं लगा है। अब किसी निजी डॉक्टर से इलाज मजबूरन कराना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें