फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गुंगवाछ हत्याकांड में चिकित्सक की गवाही पूरी

Thu, 03 Jul 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमेठी के गुंगवाछ हत्याकांड में बुधवार को एडीजे चतुर्थ निशा सिंह की अदालत में साक्षी चिकित्सक की गवाही पूरी हुई। अदालत ने 10 जुलाई के लिए विवेचक को तलब किया है। अमेठी कोतवाली के गुंगवाछ गांव में 15 मार्च 2022 को संकटा प्रसाद यादव, उनके पुत्र हनुमान उर्फ बजरंगी, पूर्व प्रधान अमरेश यादव व उनकी पत्नी नइका देवी की हत्या कर दी गई थी। मामले का ट्रायल एडीजे चतुर्थ की कोर्ट में चल रहा है, जहां साक्ष्य की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

चिकित्सक हत्याकांड में गैरहाजिर रहे साक्षी कोतवाल
सुल्तानपुर। चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड में बुधवार को साक्षी इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय एडीजे प्रथम की अदालत में हाजिर नहीं हुए। अपर जिला का प्रथम संतोष कुमार की अदालत ने मामले में उनकी गवाही के लिए नौ जुलाई की तिथि नियत की है।
शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी निशा तिवारी ने 23 सितंबर 2023 की घटना बताते हुए अपने पति घनश्याम तिवारी की हत्या के आरोप में स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें नरायनपुर गांव निवासी जगदीश नारायण सिंह, अजय नारायण सिंह समेत अन्य को नामजद किया था, जिनके खिलाफ ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें