फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डॉक्टरों ने किया हाई रिस्क ऑपरेशन, मरीज की हालत स्थिर

Thu, 06 Aug 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (एएसएमसी) के डॉक्टरों ने 65 वर्षीय महिला की हाई रिस्क सर्जरी सफलतापूर्वक कर नई उपलब्धि हासिल की है। महिला पित्ताशय की पथरी के साथ गंभीर हृदय और किडनी की बीमारी से पीड़ित थीं। ऐसे में ऑपरेशन और बेहोशी देना दोनों ही काफी जोखिम भरा था।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने टीम ने हृदय और किडनी विशेषज्ञों से सलाह लेकर सर्जरी की विस्तृत योजना बनाई। ऑपरेशन के दौरान मरीज की निगरानी की गई। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत स्थिर और संतोषजनक बताई गई है। एनेस्थीसिया का जिम्मा सहायक आचार्य डॉ. जितेश यादव और डॉ. दीपिका ने संभाला, जबकि सर्जरी सहायक आचार्य डॉ. सुकेश ने सफलतापूर्वक की। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसे टीमवर्क और विशेषज्ञता का बेहतर उदाहरण बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें