फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डॉक्टरों ने दूरबीन विधि से किया ओवेरियन सिस्ट का ऑपरेशन

Fri, 23 May 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मे​डिकल कॉलेज में सर्जरी करने वाली डॉक्टरों की टीम।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में पहली बार डॉक्टरों ने ओवेरियन सिस्ट (अंडाशय की गांठ) की लैप्रोस्कोपिक सर्जरी (दूरबीन विधि से ऑपरेशन) की। छह माह से दर्द से परेशान महिला को आखिरकार ऑपरेशन के बाद राहत मिली। जिले की रहने वाली एक महिला को बाईं ओवरी में गांठ थी।
विज्ञापन

कई डॉक्टरों के पास गई, लेकिन सही इलाज नहीं हो सका। निजी अस्पतालों में लगने वाले खर्चों को वहन करने में वह सक्षम नहीं थी। आखिरकार वह मेडिकल कॉलेज पहुंची और सर्जन डॉ. मनीष को ओपीडी में दिखाया। जांच के बाद पता लगा कि बाईं ओवरी में गांठ है, जिसे ऑपरेशन कर जल्द निकालना बेहद जरूरी है। चिकित्सक ने अपने सीनियर डॉक्टरों से परामर्श लिया और दूरबीन विधि से ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।
बृहस्पतिवार को सफल सर्जरी की गई। सर्जरी करने वाली टीम में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनीष कुमार, सीनियर रेजिडेंट डॉ. निखिल मिश्रा, निश्चेतक डॉ. मनीष सिंह, सिस्टर इंचार्ज प्रेमलता व सिस्टर नसीमा शामिल रहीं। सर्जन डॉ. मनीष ने बताया कि अब मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है। प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने इस सफलता पर टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें