फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विलंब से पहुंचे चिकित्सक, लौट गए दिव्यांग बच्चे

Sun, 03 Aug 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। समेकित शिक्षा अंतर्गत शनिवार को दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित मेडिकल असेसमेंट कैंप (चिकित्सा मूल्यांकन शिविर) में अव्यवस्था हावी रही। चिकित्सक के विलंब से पहुंचने से कई अभिभावक अपने बच्चों को लेकर लौट गए।
विज्ञापन

धनपतगंज शिक्षा क्षेत्र के प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूलों के चयनित 72 दिव्यांग बच्चों को मेडिकल परीक्षण के लिए जूनियर हाई स्कूल धनपतगंज में बुलाया गया था। सुबह 10 बजे से कतार में बैठे बच्चों और उनके अभिभावकों को 2.30 बजे तक डॉक्टर का इंतजार करना पड़ा। कई अभिभावक लौट गए। विलंब से पहुंचे आर्थोपेडिक सर्जन डाॅ. राम करन वर्मा ने खानापूरी की। इस दौरान डॉ. वरुण, आर्यन प्रजापति, आरके वर्मा, अंबुज मिश्रा, आशुतोष मिश्रा व तारा वर्मा, कृष्ण मोहन, संतोष चतुर्वेदी, उमेश दत्त पाठक सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. भारत भूषण ने बताया कि चिकित्सक से जवाब-तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें