सुल्तानपुर। अधिवक्ता आजाद अहमद हत्याकांड में बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने की वजह से सुनवाई टल गई। एफटीसी प्रथम जलाल मोहम्मद की अदालत ने मामले में चिकित्सक डॉ. आरके मिश्र को तलब करते हुए शेष जिरह के लिए दो जून की तारीख नियत की है। छह अगस्त 2023 को कोतवाली देहात के भुलकी चौराहे पर अधिवक्ता आजाद अहमद की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में शमीम समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा चल रहा है। मामले में हाईकोर्ट ने शीघ्र विचारण का आदेश दिया है।