फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चिकित्सक और फार्मासिस्ट ने एक-दूसरे पर दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गत चार अक्तूबर को चिकित्सक व फार्मासिस्ट के बीच हुई मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार रात पुलिस ने चिकित्सक व फार्मासिस्ट की तहरीर पर दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया है। कादीपुर सीएचसी में शनिवार शाम करीब पांच बजे फार्मासिस्ट अवधेश कुमार मौर्य का संविदा चिकित्सक डॉ. दीपांकर विश्वास से विवाद हो गया था।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेसी सरोज के नेतृत्व में प्रकरण की जांच के लिए टीम गठित की है। सोमवार को टीम ने जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी। मंगलवार को फार्मासिस्ट अवधेश कुमार मौर्य ने कादीपुर कोतवाली में तहरीर दी। उनका आरोप है कि डॉ. दीपांकर विश्वास ने एक मरीज को बाहर को दवा लिखी थी। उन्होंने इसका विरोध किया तो चिकित्सक ने उन्हें मारा पीटा और धमकी दिया।
उधर, डॉ. दीपांकर विश्वास का आरोप है कि गंभीर अवस्था में आए मरीज के लिए उन्होंने कुछ दवाइयां व इंजेक्शन लिखा। फार्मासिस्ट अवधेश मौर्य ने इंजेक्शन लगाने से मना कर दिया। दोबारा कहने पर फार्मासिस्ट ने उन्हें जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली दी। वहां पर लोगों के बीच-बचाव से मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

कुछ घंटे बाद अवधेश मौर्य अपने बेटे के साथ डॉ. विश्वास के कमरे पर पहुंचकर उन्हें मारा पीटा। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि फार्मासिस्ट अवधेश कुमार मौर्य की तहरीर पर डॉ. दीपांकर विश्वास व चिकित्सक की तहरीर पर अवधेश कुमार मौर्य व उनके पुत्र पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें