फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त के चक्कर में अज्ञात लिंक पर न करें क्लिक : एसपी

Tue, 18 Apr 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर के महर्षि विद्या मंदिर में अमर उजाला पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम को संबोधित करते पुलि
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुफ्त डाटा या आफर के लिए अज्ञात लिंक पर क्लिक करना भारी पड़ सकता है। साइबर ठग बैंक खाता खाली कर सकते हैं। ऐसे में बैंकिंग संबंधित गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। ध्यान रखें कि आपकी अनुमति के बिना कोई आपको ग्रुप में न एड कर सके। ये बातें एसपी सोमेन बर्मा ने पुलिस की पाठशाला के दौरान छात्र-छात्राओं से कहीं।
विज्ञापन



पुलिस की पाठशाला का आयोजन सोमवार को जोगीबीर स्थित महर्षि विद्या मंदिर में सुबह 11 बजे से किया गया। मुख्य अतिथि एसपी सोमेन बर्मा ने कहा कि विद्यार्थी खुद ट्रैफिक नियमों का पालन करें। पापा-मम्मी व भाई-बहन से लेकर पड़ोसियों तक को इसके लिए प्रेरित करें।


उन्होंने कहा कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस व हेलमेट पहने बाइक चलाने पर दुर्घटना की आशंका रहती है। ऐसे में यातायात नियमों का पालन जरूरी है। सोशल मीडिया पर बोलते हुए कहा कि अपना पासवर्ड हमेशा यूनिक रखें। जन्मतिथि व परिजनों के नाम से पासवर्ड न बनाएं। अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल रिसीव करना खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन



मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय कुमार शर्मा ने आग लगने के कारण व बचाव के बारे में जानकारी दी। टीएसआई अनूप सिंह ने भी ट्रैफिक रूल्स के बारे में जागरूक किया। लीडिंग फायर मैन भरतलाल तिवारी ने बताया कि छात्र-छात्राओं को घर में आग लगने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए।


छात्र विवांश तिवारी, प्रियांशु, वैभव द्विवेदी और छात्रा विधि चौबे ने एसपी से सवाल भी किए। इससे पहले प्रधानाचार्य जगत नारायण उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान शिक्षक राजीव पांडेय, रणंजय सिंह, अनुपमा द्विवेदी, सत्येंद्र नाथ द्विवेदी, सत्यप्रकाश, जितेंद्र श्रीवास्तव, शिवेंद्र द्विवेदी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें