फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने किया क्रय केंद्र, गोआश्रय स्थल व ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के दौरे पर आईं अपर मुख्य सचिव व नोडल रेणुका कुमार ने सोमवार को एल-टू हॉस्पिटल, धान क्रय केंद्र व गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्हें निरीक्षण में ऑल इज वेल मिला।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह जिले के दौरे पर पहुंची अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने ट्रॉमा सेंटर में बनाए गए एल-टू कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में 35 बेड पाए गए। अपर मुख्य सचिव ने मरीजों के इलाज, कोरोना संक्रमितों समेत अन्य जानकारियां लीं।
उन्होंने मरीजों के बेहतर इलाज व संक्रमण पर नियंत्रण के निर्देश दिए। अमहट स्थित जिला पंचायत के गोवंश आश्रय का जायजा लेते हुए संरक्षित गोवंशों के खानपान व रख-रखाव की जानकारी डीएम रवीश गुप्ता व अपर मुख्य अधिकारी उदयशंकर सिंह से ली।
विज्ञापन

डीएम रवीश गुप्ता को गोवंश आश्रय स्थलों में रखे गए गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए इंतजाम कराने का निर्देश दिया। इसके बाद अमहट स्थित मंडी समिति में स्थापित धान क्रय केंद्र का जायजा लिया। क्रय केंद्र पर उन्होंने किसानों से खरीदे गए धान व उसके सापेक्ष मिल को भेजे गए धान की जानकारी ली।
अपर मुख्य सचिव ने तौल कराने आए बिसानी के एक किसान सुयश नारायण से धान बिक्री के समय में जानकारी ली। साथ ही भुगतान के बारे में केंद्र प्रभारी से पूछा। पूछताछ में करीब 66 लाख का भुगतान नहीं होने की जानकारी मिली। अपर मुख्य सचिव ने तत्काल शेष रकम का भुगतान करने का निर्देश दिया।
दौरे में अपर मुख्य सचिव का ज्यादा फोकस किसानों को लेकर रहा। उन्होंने किसानों से बातचीत भी की। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने अपर मुुख्य सचिव ने जिले की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें