सुल्तानपुर। खरीफ की प्रमुख फसल धान की पैदावार परखने के लिए बृहस्पतिवार को डीएम ने उसकी कटाई कर उत्पादन को परखा। कटाई के बाद कराई पिटाई में एक हेक्टेयर में धान का औसत उत्पादन 54.66 क्विंटल पाया गया है। औसत उत्पादन पर्याप्त मिलने पर डीएम ने किसानों को इसी हिसाब से पैदावार करने की सलाह दी है।
खरीफ में धान का उत्पादन परखने के शासन के निर्देश पर डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना बृहस्पतिवार को सुबह दूबेपुर ब्लॉक के भुल्की ग्राम पंचायत में पहुंच गईं। उन्होंने हंसिया उठाई और किसान नफीस अहमद के खेत में जाकर स्वयं अपने हाथों से धान की क्रॉप कटिंग कर कटाई की शुरुआत की। उन्होंने किसानों से अपने-अपने खेतों में पराली नहीं जलाने की अपील की।