सुलतानपुर। महिला चिकित्सालय परिसर स्थित टीबी क्लीनिक में चल रहे कोविड-19 के टीकाकरण का बुधवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जाए।
बुधवार को महिला चिकित्सालय में स्थित टीबी क्लीनिक में चल रहे कोविड टीकाकरण अभियान का जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने महिला चिकित्सालय के एमसीएच विंग में पीकू वार्ड का निरीक्षण करने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके त्रिपाठी को निर्देश दिया कि वार्ड में समुचित व्यवस्था रहे।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने टीबी क्लीनिक में चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जाए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ. एससी कौशल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला चिकित्सालय डॉ. वीके सोनकर, एल-2 अस्पताल के नोडल डॉ. गोपाल प्रसाद रजक, डॉ. आदित्य दुबे, लक्ष्मीकांत, प्रभारी टीवी चिकित्सालय डॉ. आरके कनौजिया के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।