फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने ली कक्षा पांच के बच्चों की क्लास

विज्ञापन
दोस्तपुर में इंग्लिश मीडियम स्कूल में बच्चों की क्लास लेते डीएम। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर)। डीएम सोमवार को दोस्तपुर के इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल पहुंचे और बच्चों को पढ़ाते हुए उनकी शिक्षा का स्तर परखा। डीएम ने ब्लैक बोर्ड पर भारत का नक्शा बनाते हुए कक्षा पांच के छात्रों से पूछा तो बच्चों ने तुरंत उत्तर दे दिया। ‘मैं इससे प्यार करता हूं’ लिखकर इसका अंग्रेजी में अनुवाद करने को कहा लेकिन बच्चे नहीं कर सके। डीएम ने छात्रों को विज्ञान व गणित भी पढ़ाया। उन्होंने विद्यालय में बनी सब्जी रोटी को चख कर मिड-डे मील की गुणवत्ता को परखा।
विज्ञापन

डीएम रवीश गुप्ता के निरीक्षण के दौरान स्कूल के निरीक्षण के दौरान शिक्षिका आराधना मौर्य, हरीतिमा सिंह, कटोरा देवी, अनुराधा मिश्रा, नाहिद फातिमा, शिखा यादव व अनुदेशक पूजा वर्मा और अर्चना यादव गैरहाजिर मिलीं। इसके साथ शिक्षामित्र सरिता श्रीवास्तव व मालती कनौजिया और अनुचर मनभावती भी अनुपस्थित थीं। इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की और बीएसए को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। दोस्तपुर में निर्माणाधीन छात्रावास भवन का जायजा लिया। इसके बाद डीएम व सीडीओ ने अखंडनगर के बनगवांडीह में प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर में मनरेगा से कराए गए बाउंड्रीवाल के निर्माण को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें