फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मिलीं विभिन्न विभागों की 1889 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विभिन्न स्तरों से प्राप्त होने वाली शिकायतों की समीक्षा में 1889 शिकायतें लंबित पाई गई हैं। साथ ही 97 शिकायतें डिफॉल्टर मिली हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने समय से निस्तारण का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिलाधिकारी ने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की समीक्षा की। समीक्षा में सीएम, डीएम, ऑनलाइन, पीजी पोर्टल संदर्भ समेत जनता दर्शन व संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों की 1889 शिकायतें लंबित मिलीं। इस पर नाराजगी जताते हुए विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने का निर्देश दिया है।
इसके बाद एक से 31 जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों की डीएम ने समीक्षा की। डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण के लिए बनाई जाने वाली कार्ययोजना में विभिन्न गतिविधियों के लक्ष्य को भी शामिल करने का निर्देश दिया। साथ ही दायित्व पाने वाले विभागों को अपने कार्यों पर अमल करने का निर्देश दिया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में डीएम रवीश गुप्ता ने सभी बैंकर्स को निर्देशित किया कि ऋण वितरण के लिए लंबित पत्रावलियों को शीघ्र ही निस्तारित करें। डीएम ने आरसेटी भवन निर्माण प्रगति, बीसी सखी योजना के संचालन व क्रियान्वयन के बारे में संबंधित को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें