फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोराना वायरस के कारण छह अप्रैल तक नहीं बनेंगे डीएल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस के बचाव के लिए परिवहन विभाग ने शुक्रवार से छह अप्रैल तक लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रकिया पूरी तरह से बंद करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को एआरटीओ प्रशासन ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

अमहट स्थित जिले के एआरटीओ ऑफिस में प्रत्येक दिन काफी संख्या में आवेदक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जाते हैं। यहां पर आवेदकों का ड्राइविंग लाइसेंस बनाने से पहले टेस्ट लिया जाता है।
परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने कोरोना वायरस की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है। इसके अनुपालन में शुक्रवार को एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेयी ने एहतियातन कदम उठाते हुए छह अप्रैल तक लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था पूरी तरह से बंद करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन आवेदकों ने 21 मार्च से चार अप्रैल के मध्य लर्निंग लाइसेंस की स्लॉट बुकिंग करा रखी है, वह अपनी सुविधानुसार स्लॉट की दोबारा ऑनलाइन बुकिंग कराएं।
स्थायी लाइसेंस के बारे में यह निर्णय लिया गया है कि जिन आवेदकों के लर्निंग लाइसेंस की वैधता 30 अप्रैल अथवा उसके पूर्व समाप्त हो रही है, उनके लाइसेंस बनाने का कार्य किया जाएगा।
इसके अलावा अन्य सभी आवेदक अपने स्लॉट की दोबारा ऑनलाइन बुकिंग कराकर नई तिथि पर कार्यालय में उपस्थित हों। उन्होंने कोरोना वायरस के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए किसी कार्य से एआरटीओ ऑफिस आने वाले लोगों से स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने इसके लिए आधा-आधा घंटे पर अपने हाथ धुलते रहने का और खांसी, बुखार एवं शरीर में दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें