फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 1100 दीपों से जगमगाया दियरा राजघाट, आदि गंगा गोमती की हुई आरती

Thu, 05 Nov 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मोतिगरपुर के दियरा राजघाट पर गोमती आरती करते लोग। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
मोतिगरपुर। गंगोत्सव पर बुधवार शाम दियरा राजघाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। आदि गंगा गोमती के तट पर 1100 दीप जलाकर दीपदान किया गया। मंत्रोच्चार के बीच ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह ने आदि गंगा गोमती की आरती उतारी। आयोजन में आस्था, संस्कृति और एकात्मता का संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत जिला गंगा समिति की ओर से सामाजिक वानिकी वन प्रभाग के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नदी की स्वच्छता और संरक्षण का संदेश दिया गया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि नदियां हमारी संस्कृति और जीवन का आधार हैं। उनकी निर्मलता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इससे पहले चित्रकला प्रतियोगिता में इंटर कॉलेज दियरा की मीनाक्षी मिश्रा, खुशी मिश्रा और अर्पिता रावत पुरस्कृत हुईं। रंगोली प्रतियोगिता में राधिका चौरसिया, कोमल शुक्ला, अंशु पाल, आयुषी अग्रहरि, अवनी श्रीवास्तव और नरगिस बानो को सम्मानित किया गया। आयोजन में वन अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव, डीपीओ अभिनंदन प्रताप सिंह सहित वन विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें