फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मंडलायुक्त व आईजी ने विसर्जन मार्गों का लिया जायजा

विज्ञापन
शहर में विसर्जन मार्गों का जायजा लेते मंडलायुक्त, आईजी व अन्य अ​धिकारी। - फोटो : शहर में विसर्जन मार्गों का जायजा लेते मंडलायुक्त, आईजी व अन्य अ​धिकारी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दुर्गा प्रतिमाओं की शुरू हुई विसर्जन शोभायात्रा के संबंध में व्यवस्थाओं का जायजा लेने मंगलवार को मंडलायुक्त अयोध्या राजेश कुमार व आईजी प्रवीण कुमार शहर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने बल्दीराय तहसील के साथ शहर के विसर्जन शोभायात्रा के मार्गों का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को सतर्कता के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त व आईजी दोपहर में पहले बल्दीराय तहसील में पहुंचे। कूरेभार, धनपतगंज, देहली बाजार, पारा बाजार, वल्लीपुर समेत अन्य मार्गों से गुजर रहीं प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को परखा। तहसील के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम कुमार हर्ष, एसपी कुंवर अनुपम सिंह के साथ शहर पहुंच कर नगर के विसर्जन शोभायात्रा के मार्गों का जायजा लिया।
शाहगंज पुलिस चौकी में बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम को भी परखा। निरीक्षण के दौरान प्रमुख स्थलों पर नियुक्त किए गए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की जानकारी ली। उन्हें प्रतिमाओं के विसर्जन तक स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सुरक्षा व्यवस्था व कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाय। निरीक्षण के बाद दोनों अधिकारी अयोध्या वापस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें