फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायवर्जन : अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों पर आज दोपहर से कल रात तक रोक

विज्ञापन
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कूरेभार मुख्य चौराहे से गुजरते वाहन - फोटो : अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कूरेभार मुख्य चौराहे से गुजरते वाहन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले को देखते हुए जिले में रूट डायवर्जन लागू किया गया है। मंगलवार दोपहर 12 बजे से सुल्तानपुर से अयोध्या जाने वाले सभी भारी वाहनों पर रोक लगाई जाएगी। अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कूरेभार कस्बे से होकर अयोध्या के रास्ते अन्य जिलों को जाने वाले भारी वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे व अन्य रास्तों से भेजा जाएगा। रूट डायवर्जन की व्यवस्था बुधवार रात 11 बजे तक लागू की जाएगी।
विज्ञापन


सीओ ट्रैफिक रमेश कुमार के मुताबिक, पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुचारु यातायात संचालन के लिए कई मार्गों पर अयोध्या होकर जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया है। हलियापुर व कूरेभार के पास से अयोध्या होकर जाने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा। संबंधित थाने की पुलिस को यातायात व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन मार्गों से भेजे जाएंगे भारी वाहन
सीओ ट्रैफिक के मुताबिक, अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कूरेभार के मुजेश कट की तरफ से पीढ़ी रोड व अन्य मार्गों से कूरेभार चौराहे पर जाने वाले भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर आदि को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से उनके गंतव्य के लिए भेजा जाएगा। सुल्तानपुर से अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहनों को भी कूरेभार के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते से ही रवाना किया जाएगा। रायबरेली से आने वाले भारी वाहन हलियापुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते से रवाना किए जाएंगे। यातायात व्यवस्था लागू करने के लिए सभी चेक पॉइंट पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें