सुल्तानपुर। आजमगढ़ और बलिया में होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर समन्वय बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जिले के पहलवानों को भी मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में चयन के लिए चार जनवरी काे पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल होगा। जिले से चयनित खिलाड़ी पांच जनवरी को अयोध्या के डाभासेमर स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल देंगे। वहां से चयनित होने के बाद खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में दांव आजमाने का मौका मिलेगा।
क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि खिलाड़ियों को ट्रायल में आने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार की दो फोटो ले जाना होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बालिका संवर्ग नौ से 11 जनवरी को आजमगढ़ में होगी। वहीं, बालक संवर्ग के चयनित खिलाड़ी 16 से 18 जनवरी के बीच बलिया में दम दिखाएंगे। संवाद