सुल्तानपुर। पंचायतीराज विभाग की ओर से प्रदेश के 75 जिलों की हुई रैंकिंग में जिला तीसरे स्थान पर आया है। निदेशालय ने रैकिंग की सूची बुधवार को सभी जिलों को जारी कर दी।
जिला पंचायतीराज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि विभाग की ओर से इस माह में स्वच्छता मिशन के 10 बिंदुओं की रैंकिंग कराई गई थी। इसमें आरआरसी सेंटर, ओडीएफ, बायोगैस प्लांट के संचालन व पूर्ण कराए गए कार्य शामिल हैं। सभी बिंदुओं को मिलाकर जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर आया है। पहले स्थान पर बलरामपुर और दूसरे पर श्रावस्ती जिला है। संवाद