फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलेवासियों को भी मिलेगा महामना एक्सप्रेस का लाभ

Thu, 21 Jan 2016 10:46 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इस ट्रेन से दिल्ली की दूरी कम समय में पूरा होगी। पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को इस ट्रेन को वाराणसी के डीएलडब्ल्यू ग्राउंड में बटन दबाकर रवाना करेंगे। हफ्ते में तीन दिन चलने वाली इस ट्रेन का स्टॉपेज सुल्तानपुर में भी होगा।
विज्ञापन


हाईटेक सुविधाओं से लैस महामना एक्सप्रेस के संचालन से जिले के यात्रियों की भी यात्रा सुगम होगी। 22 जनवरी को वाराणसी के डीएलडब्ल्यू ग्राउंड से पीएम नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

दिल्ली से वाराणसी के बीच पडने वाले गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ , सुल्तानपुर, जौनपुर स्टेशनों पर महामना एक्सप्रेस का स्टॉपेज होगा। इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को इलेक्ट्रॉनिक विंडो, टायलेट सेंसर, म्यूजिक सिस्टम, एलईडी टेलीविजन,गेट सेंसर लाइट जैसी कई हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


अधिकारियों का दल वाराणसी रवाना
ट्रेन के संचालन को लेकर स्थानीय स्टेशन से विभिन्न सेक्शनों के अधिकारियों का एक दल वाराणसी के लिए रवाना हो गया है। वाणिज्य पर्यवेक्षक ज्योति स्वरूप ने बताया कि टिकट व अन्य व्यवस्थाओं के संचालन के लिए बैठक जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें