फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शराब ठेकों से संपत्ति व विभव कर वसूलेगी जिला पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में शराब के जो ठेके खुले हुए हैं। अब उनसे भी जिला पंचायत संपत्ति एवं विभव कर वसूल करेगी। मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित सामान्य बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में चालू वित्तीय वर्ष के 86.73 करोड़ रुपये और आगामी वर्ष 2024-25 के मूल अनुमानित बजट 75.81 करोड़ रुपये का भी सदन ने सर्वसम्मति से अनुमोदन कर दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विधायक सदर राजप्रसाद उपाध्याय ने अयोध्या में निर्मित राम मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करने का प्रस्ताव रखा। सदन से सर्वसम्मति से धन्यवाद प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया। वर्ष 2024-25 की अनुपूरक कार्ययोजना तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना भी स्वीकृत की गई।
इस दौरान सदस्यों ने अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को सदन के समक्ष उठाया। विद्युत, सड़क, पेयजल सहित अन्य मुद्दों को सदन में रखा गया। एएमए हरिओम नारायन चन्द ने समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। बैठक का पर्यवेक्षण सीआरओ देवेंद्र सिंह ने किया। बैठक में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक लंभुआ सीताराम वर्मा, ब्लाॅक प्रमुख बल्दीराय शिवकुमार सिंह, सीडीओ अंकुर कौशिक के अलावा सदस्यगण और कई ब्लाॅकों के प्रमुखगण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


गैरहाजिर अफसरों पर कार्रवाई की मांग
जिला पंचायत की बैठक में लोनिवि के अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत विभाग एवं सिंचाई विभाग के अनुपस्थित रहने पर विधायकों व सदस्यों ने नाराजगी जताई। साथ ही सीडीओ से अनुरोध किया कि इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें