फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जिलाधिकारी ने अमृत सरोवरों का निरीक्षण कर दिए निर्देश

Sat, 08 Aug 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने शनिवार को लंभुआ विकास खंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्थित अमृत सरोवरों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा के तहत तालाबों की खुदाई और गहराई की जांच की।
विज्ञापन

जमखुरी, दुबौली, मामपुर, सखौलीकलां और परसीपुर के अमृत सरोवरों का डीएम ने जायजा लिया। उन्होंने सरोवरों की साफ-सफाई, जल स्तर, पौधरोपण और घाटों की स्थिति का अवलोकन किया। जमखुरी में उन्होंने अधिकारियों को रख-रखाव और सुधार कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। बीडीओ लंभुआ नीलिमा गुप्ता को अमृत सरोवर में स्थायी जल उपलब्ध कराने को कहा गया। दुबौली में कमल सरोवर का संचालन कर रही समूह की महिलाओं से संवाद किया। जिलाधिकारी ने बीडीओ और ग्राम प्रधानों को अमृत सरोवरों को जनोपयोगी स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें