सुल्तानपुर। जूनियर वर्ग के कबड्डी खिलाड़ियों का जिला स्तरीय ट्रायल पंत स्टेडियम में चार दिसंबर को दोपहर तीन बजे से होगा। चयनित खिलाड़ी को मंडल स्तरीय टीम में चयन के लिए पांच दिसंबर को अयोध्या जाएंगे। मंडल स्तरीय टीम आठ से 10 दिसंबर तक जौनपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी सर्वेंदु सिंह चौहान ने दी।