बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रही खेल प्रतियोगिता के समापन पर बच्चों को सम्मानित करते
- फोटो : बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रही खेल प्रतियोगिता के समापन पर बच्चों को सम्मानित करते प्रधानाचार्य।
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय जनपदीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में जनपद के 20 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चों ने भाला फेंक, चक्र फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ जैसे खेलों में प्रतिभा दिखाई। समापन समारोह में सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ आयोजित हुई। इस स्पर्धा में राम नरायन सिंह इंटर कॉलेज खजुरी के आशुतोष सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एसपीबीपी इंटर कॉलेज सेमरहना के आशुतोष मौर्य दूसरे और सर्वोदय इंटर कॉलेज मिहींपुरवा के अमन तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर रामनारायण सिंह इंटर कॉलेज खजुरी के प्रधानाचार्य गिरिजा शंकर पांडेय, संतोष चंद्र शुक्ला, राम पाल यादव, जसवंत सिंह, नागेंद्र कुमार, यशवंत सिंह, अमित पांडेय, मुक्तेश्वर पोद्दार, मधु यादव, क्रीड़ा सचिव अजय सिंह आदि मौजूद रहे।