फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जिला जज ने एसडीएम के आदेश पर लगाई रोक

Sun, 07 Jan 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमेठी जिले के जामो थाने के रामपुर नौरंगाबाद निवासी विनय कुमार सिंह व कई अन्य लोगों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई के लिए एसडीएम के पास रिपोर्ट भेजी थी। पुलिस का आरोप है कि पुराने रास्ते पर दीवार बनाकर रास्ता बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


एसडीएम गौरीगंज ने 11 नवंबर 2023 को एसओ जामो को चकमार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटवाकर रास्ता खुलवाने का आदेश दिया था। एसडीएम के आदेश को रामप्यारे सिंह ने अधिवक्ता कवींद्र सिंह के जरिये जिला जज की कोर्ट में चुनौती दी है। जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने एसडीएम के आदेश पर रोक लगाते हुए सुनवाई के लिए 12 जनवरी की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें