फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज ने डीएम और एसपी के साथ किया जेल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला कारागार का मंगलवार को जिला जज ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला जज ने बंदियों की गणना के साथ ही बैरकों की तलाशी ली। जिला जज ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था भी परखी।
विज्ञापन

जिला जज तनवीर अहमद मंगलवार को जिलाधिकारी सी इंदुमती और पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार के साथ अचानक जिला जेल पहुंच गए। जिला जज के नेतृत्व में सभी अधिकारी जेल के अंदर प्रवेश किए और बंदियों की गणना शुरू कर दी।
इसके बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था को भी परखा। अधिकारियों ने जेल की सभी बैरकों की सघन तलाशी ली। औचक निरीक्षण के बाद जिला जज ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि कारागार के कार्यालय और बैरकों को स्वच्छ रखा जाए। जेल का निरीक्षण कर बाहर निकले अधिकारियों ने जेल में सब कुछ दुरुस्त होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें