कादीपुर (सुल्तानपुर)। जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ल ने मंगलवार को सिविल कोर्ट कादीपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायालय कक्ष सहित सभी कार्यालयों में अभिलेखों का रख-रखाव देखा। सभी रजिस्टरों का अवलोकन किया। निरीक्षण के समय सिविल जज संतोष कुमार वर्मा मौजूद रहे। इसके बाद वह बिजेथुआ महाबीरन धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना की। (संवाद)