फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: भीषण जाम से जूझता रहा अयोध्या मार्ग

Wed, 05 Feb 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
अयोध्या मार्ग पर जाम लगने पर वहां से गुजर रहे एसपी ने वाहनों को व्यव​स्थित किया।
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। दो दिन की राहत के बाद मंगलवार को एक बार फिर प्रयागराज-अयोध्या मार्ग भीषण जाम की चपेट में रहा। बाईपास से लेकर कटका बाजार तक लंबा जाम लगा रहा। जाम को खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

प्रयागराज से अयोध्या जाने वाले वाहनों से भुलकी चौराहा, टाटियानगर व कटका में भीषण जाम लगा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने एकल मार्ग की व्यवस्था शुरू की। पुलिस ने टाटियानगर से कुछ वाहनों को सैफुल्लागंज मार्ग के रास्ते से भेजा। वाहनों की बढ़ते ही इस रास्ते पर भी जाम लग गया। कटका बाजार में कुछ वाहनों को सेमरी बाजार मार्ग से गुजारा गया।
इस बीच पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह टाटियानगर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में वहां से वाहनों को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया गया। जाम लगने से करीब एक घंटे तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें