सुल्तानपुर। हिमाचल प्रदेश में आगामी एक से पांच फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय सीनियर हैंडबॉल में प्रदेश की टीम से जिले की श्वेता दुबे प्रतिभाग करेंगी। मौजूदा समय में श्वेता स्थानीय पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच प्रवीण मिश्रा की देखरेख में अभ्यास करती हैं। इनके पिता ओमप्रकाश दुबे रोडवेज चालक व माता रूपाली दुबे गृहिणी हैं।
बीते नवंबर माह में आगरा में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी प्रतियोगिता में इनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ। श्वेता शहर के केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा हैं। प्रदेश की टीम से प्रतिभाग करने पर क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर, क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह, राजेश कनौजिया, विद्यालय की प्रधानाचार्या पल्लवी सिंह, खेल प्रभारी सुमन यादव, मुनेंद्र मिश्रा, स्टेडियम कोच प्रदीप यादव, राम नरेश, श्यामधर ओझा, आनंद श्रीवास्तव, आशा आदि ने बधाई दी।