फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: टेबल टेनिस में जिले के बालकों ने जीता गोल्ड

Thu, 13 Mar 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बालकों की टेबल टेनिस की टीम।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने अयोध्या मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक प्राप्त किया l बालिकाओं ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया, लेकिन सेमीफाइनल हार गई।
विज्ञापन

बालक संवर्ग की टीम में उच्च प्राथमिक विद्यालय, नकराही से अमर भीम, नैतिक व अनुराग ने भाग लिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय, नरायनपुर से हिमांशु यादव व असलम ने बढ़िया प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई। जिले के खिलाड़ियों ने अयोध्या मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए गोरखपुर की टीम को 2-1 से मात दी और विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।
अंतरराष्ट्रीय रेफरी व शिक्षक आरिफ नियाज, नरायनपुर के मुनेंद्र मिश्र की सूझबूझ का नतीजा रहा कि नकराही और नरायनपुर की टीम विजेता बनी। खिलाड़ियों की इस जीत पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने बधाई दी।
विज्ञापन

मंडल व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी ने बताया कि बीते कई वर्षों से टेबल टेनिस में जिले के परिषदीय बच्चों का दबदबा रहा है। जिला व्यायाम शिक्षिका श्रद्धा सिंह, संत शरण सिंह, अनुपम शुक्ला, प्रांजलि श्रीवास्तव, नीतीश पांडेय, रितेश त्रिपाठी, आलोक पाठक, समरेंद्र सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें