फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: घुन लगी चने की दाल का वितरण

Tue, 10 Jun 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
चना की दाल का पैकेट। 
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। रुपिनपुर आंगनबाड़ी केंद्र की गर्भवती, धात्री महिलाओं को पुष्टाहार के राशन में घुन लगी चने की दाल वितरित कर दी गई। रुपिनपुर निवासी अमन कुमार सिंह ने सोमवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि कई माह से पुष्टाहार का राशन नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन

ऑनलाइन शिकायत करने के बाद गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने चना की दाल दी है, लेकिन दाल घुनी व सड़ी है।
बताया कि दाल के पैकेट पर आठ जनवरी 2025 अंकित है, और इसके उपयोग की तिथि केवल छह माह ही लिखी गई है। इसे खिलाने पर बच्चों व महिलाओं को बीमारियों का खतरा है।
विज्ञापन

डीपीओ शरद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। शिकायत मिलने पर इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें