फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दहेज के लिए हुआ विवाद, बिना शादी के लौटी बरात

Thu, 01 May 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धम्मौर (सुल्तानपुर)। अमेठी जिले से बुधवार को एक गांव में बरात आई थी। कन्या पक्ष के लोगों ने बरातियों का स्वागत कर जलपान कराया और द्वार पूजा के बाद जयमाल का कार्यक्रम हुआ। बात तब बिगड़ गई, जब विवाह के पहले डाल पर वर पक्ष के लोगों ने कन्या पक्ष को गहने नहीं दिए।
विज्ञापन

कन्या पक्ष का आरोप है कि इस संबंध में पूछने पर वर पक्ष के लोग भड़क गए। कहा कि कन्या पक्ष को पहले ही चार पहिया वाहन व सभी जेवरात देने को कहा गया था, तो क्यों नहीं दे रहे है। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद बात बिगड़ गई और बरात बिना विवाह के वापस चली गई।
पीड़ित ने दूल्हे के पिता, मामा सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ दहेज मांगने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि बरात पक्ष के लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें