फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 116 शिकायतों में से सिर्फ नौ का निस्तारण

Sun, 18 Jan 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जयसिंपुर तहसील सभागार में समस्याएं सुनते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
जयसिंहपुर। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह की अध्यक्षता में एएसपी अखंड प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कुल 116 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से केवल नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया जा सका। शेष शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

..........
केस- 1

लेखपाल ने अपने पास रख ली मुकदमे की फाइल

तहसील क्षेत्र के सराय रानी गांव निवासी टिहुरी ने बताया कि धारा 67 (सार्वजनिक भूमि के नुकसान, दुरुपयोग व अवैध कब्जे पर कार्रवाई) का मुकदमा दायर किया गया है। हल्का लेखपाल ने फाइल को अपने पास रख लिया है। मुकदमा दायर किए लगभग छह महीने हो चुका है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।


..........



केस- 2



हद बरारी के बाद भी नहीं मिल रहा कब्जा







सरेसर गांव निवासी सावित्री ने बताया कि हद बरारी का मुकदमा किया था। पैमाइश के बाद राजस्व टीम ने अधूरी निशानदेही की। फिर भी कब्जा नहीं मिल पा रहा है। एडीएम से कब्जा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन




........



केस-3



घर नहीं बनाने दे रहे पड़ोसी


रामूपुर एकलव्य निवासी सुरेंद्र कुमार ने प्रार्थनापत्र देकर आरोप बताया कि पुस्तैनी मकान गिराकर फिर से घर बनवा रहे हैं, लेकिन पड़ोसी घर नहीं बनाने दे रहे हैं। इसकी शिकायत की है, कार्रवाई का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें