सुल्तानपुर। केएनआईटी में फोटोग्राफी एंड फाइन आर्ट्स क्लब ने कॉमिकवार कार्यक्रम का रविवार को आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में बीटेक प्रथम और द्वितीय वर्ष के 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने लाइव फोटोग्राफी और स्केचिंग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। स्केचिंग में व्यक्तियों और वस्तुओं के जीवंत रेखाचित्र तैयार किए गए। छात्र क्रिया-कलाप परिषद के अध्यक्ष व मुख्य अतिथि प्रो. अभय अग्रवाल, अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। फोटोग्राफी एंड फाइन आर्ट्स क्लब के कन्वेनर प्रो. एचके गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए क्लब की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। प्रो. अभय अग्रवाल ने बताया कि ये गतिविधियां मुख्य शैक्षणिक पाठ्यक्रम से अलग हैं। प्रो. अनिल कुमार और प्रो. शशांक कुमार कार्यक्रम में उपस्थित रहे।