फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मतदाता के लिए घर-घर तलाशे जा रहे वंचित लोग

Thu, 26 Feb 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कुड़वार बूथ पर मतदाताओं का साक्ष्य लेते बीएलओ। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एसआईआर अभियान में नए मतदाता बनाने के चल रहे कार्य में घर-घर वंचित लोग व युवक-युवतियां तलाशी जा रही हैं। महाविद्यालयों के प्राचार्यों को भी नए मतदाता बनाने के बारे में जानकारी देकर उनसे विद्यार्थियों को प्रेरित करने की अपेक्षा की गई है। फिलहाल अक्तूबर से चल रहे नए मतदाता बनाने के कार्य में अभी तक 94,132 फॉर्म छह भरे गए हैं।
विज्ञापन

सर्वे में लगाए गए आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सर्वे के साथ ही नए मतदाता बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने का निर्देश दिया गया है। महिलाएं नो मैपिंग वाले मतदाताओं का सर्वे करने के साथ गांव व शहर में नए मतदाता बनाने के लिए युवक-युवतियों को प्रेरित कर रही हैं। परिवार से मुखिया से 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवक-युवतियों के बारे में जानकारी ले रही हैं। गांव में साक्ष्य को एकत्र करने के दौरान बीएलओ की ओर से वंचित व युवक-युवतियों का फॉर्म छह भराया जा रहा है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि छह मार्च तक नए मतदाता बनाने के लिए फार्म भराए जाएंगे। नए मतदाता बनाने के लिए राजनीतिक दलों के बीएलए का भी सहयोग लिया जा रहा है। फाॅर्म मिलने पर बीएलओ की ओर से उसका सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें