फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दुराचार पीड़िता के घर जाकर निदेशक ने की स्थलीय जांच

Sat, 11 Jan 2025 04:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। दो दिवसीय दौरे पर जिले में आए निदेशक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग वीके सिंह ने शुक्रवार को तहसीलदार जयसिंहपुर मयंक मिश्रा, सीओ लंभुआ अब्दुल सद्दाम और गोसाईगंज थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह की मौजूदगी में दुराचार पीड़िता के घर पहुंचकर स्थलीय जांच की।
विज्ञापन


निदेशक ने दुराचार पीड़िता और उसके पिता से पुलिस कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। युवती के पिता ने पुलिस कार्रवाई पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और दूसरे दिन ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। निदेशक ने पीड़िता को मिलने वाली सहायता राशि के बारे पूछा तो पता चला कि अभी जाति प्रमाणपत्र नहीं बन पाया है। गौरतलब है कि गोसाईगंज थाना क्षेत्र की रहनी वाली एक युवती ने जनवरी माह के पहले सप्ताह में एक युवक पर दुराचार का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के निदेशक पीड़िता के घर पहुंचे थे। तहसीलदार मयंक मिश्रा ने बताया कि निदेशक के सामने पीड़ित परिवार ने कार्रवाई को लेकर संतुष्टि जताई है। -संवाद
विज्ञापन


कांगड़ मैदान में गिद्दा की प्रस्तुति देती युवतियां। स्रोत डीपीआरओ- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें