फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कादीपुर के तत्कालीन एसडीएम पर केस दर्ज कराने का निर्देश

Sat, 02 Aug 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भूमिहीन व्यक्ति को किसान दर्शाने के मामले को मंडलायुक्त अयोध्या ने गंभीरता से लिया है। डीएम को पत्र भेजकर कादीपुर के तत्कालीन एसडीएम पर प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। अब अपर आयुक्त ने प्रकरण में रिमाइंडर (अनुस्मारक) जारी किया है।
विज्ञापन

लंभुआ तहसील क्षेत्र के शिवगढ़ निवासी मोहन ने प्रकरण की शिकायत की थी। जांच में शिवगढ़ के दो भाइयों को तत्कालीन एसडीएम ने धान की बिक्री के लिए कादीपुर तहसील क्षेत्र का किसान बना दिया था। धान खरीद पोर्टल पर एसडीएम कादीपुर ने पंजीयन की संस्तुति भी कर दी थी। इसके बाद फर्जी किसान ने धान की बिक्री दर्शा दी। जांच में कादीपुर में कोई जमीन दोनों के नाम नहीं मिली।
मंडलायुक्त ने प्रकरण में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कार्रवाई नहीं होने पर अपर आयुक्त प्रशासन अयोध्या अजयकांत सैनी ने डीएम को दूसरा रिमाइंडर जारी करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसकी रिपोर्ट भी मांगी है। प्रकरण की जांच पूर्व में हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें