फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रोवर यंत्र से पैमाइश, हदबरारी में हुआ डिजिटल सीमांकन

Wed, 22 Jul 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जयसिंहपुर के सहादतपुर में भूमि की पैमाइश करती राजस्व टीम। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
जयसिंहपुर। तहसील क्षेत्र में भूमि की पैमाइश पहली बार अत्याधुनिक जीएनएसएस-आरटीके तकनीक से शुरू की गई है। बुधवार को सहादतपुर गांव में बद्री प्रसाद के हदबरारी प्रकरण में रोवर यंत्र के माध्यम से भूमि का डिजिटल सीमांकन राजस्व विभाग की टीम ने किया। यह तहसील की पहली इलेक्ट्रॉनिक रोवर पैमाइश मानी गई है।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी संदीप यादव के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मौके पर रोवर यंत्र से भूमि का सीमांकन किया। इस दौरान कानूनगो सत्यनारायण यादव, लेखपाल ऋतिका त्रिपाठी सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। संबंधित पक्षों की उपस्थिति में सीमांकन कराया गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि रोवर तकनीक के प्रयोग से जमीन की पैमाइश अधिक सटीक और त्रुटिरहित होती है। इस तकनीक का प्रयोग पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। सफल होने पर भविष्य में भूमि विवाद, हदबरारी और सीमांकन के अन्य मामलों में भी रोवर यंत्र का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें