फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डीआईजी रेलवे ने देखी सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 25 Apr 2024 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह लखनऊ मंडल की डीआईजी राकेश पुष्कर पहुंचीं। उन्होंने रेलवे स्टेशन के चारों प्लेटफॉर्मों, सर्कुलेटिंग एरिया, बुकिंग हाॅल व ऑटो स्टैंड का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था व नियमित गश्त के बारे में जीआरपी थानाध्यक्ष से जानकारी ली।
विज्ञापन


डीआईजी ने जीआरपी थाने के अपराध रजिस्टर, ड्यूटी चार्ट, शस्त्रागार समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश भी दिया। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में चेकिंग के लिए संबंधित को निर्देशित भी किया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, कांस्टेबल राकेश दुबे समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें