धम्मौर। उपकेंद्र के धम्मौर में शनिवार शाम करीब छह बजे फॉल्ट आने से 15 गांव की लगभग 20 हजार की आबादी प्रभावित रही। रविवार दोपहर करीब 12 बजे खामीं दुरुस्त होने पर लोगों को 18 घंटे बाद बिजली आपूर्ति मिल सकी।
धम्मौर उपकेंद्र के धम्मौर फीडर की हाईटेंशन लाइन शनिवार को छह बजे अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। ठंड से बचाव के लिए इस्तेमाल होने वाले हीटर, ब्लोअर, गीजर और अन्य विद्युत उपकरण नहीं चल सके। जिससे लोगों को लकड़ी का अलाव जलाकर ठंड से बचाव करना पड़ा। मोबाइल डिस्चार्ज होने से लोगों का एक दूसरे से संपर्क भी प्रभावित रहा।
बिजली संकट का सीधा असर व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ा। शनिवार शाम कस्बों में दुकानें जल्दी बंद हो गईं। अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि देर रात फाॅल्ट खोजने में बिजली कर्मी लगे रहे, लेकिन फाॅल्ट नहीं मिला। रविवार दोपहर फाॅल्ट खोजकर सही किया गया।