शहर के चौक में पहुंची मां काली की भव्य प्रतिमा। स्रोत-आयोजक
सुल्तानपुर। शहर के चौक स्थित विराटनगर में मां विराट काली की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी है। मध्य प्रदेश के सागर जिले से दूसरी बार आठ फीट ऊंची मां की प्रतिमा लाई गई। आदित्य मोदनवाल, रजत सोनी, अनुज कसौधन, हरिओम कसौधन, प्रभु मोदनवाल और मो. सैफ पठान ने प्रतिमा को यहां पहुंचाया। श्रद्धालुओं ने मां की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अर्पित मोदनवाल, महामंत्री रामजी चौरसिया, आकाश अग्रहरि सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद