शहर में कृष्ण-राधा प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा से पहले आरती में शामिल श्रद्धालु। स्रोत-आयोज
सुल्तानपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर रविवार देर शाम गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। भगवान कृष्ण और राधा की प्रतिमाओं के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
अबीर-गुलाल उड़ाते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। श्याम सेवा समिति की ओर से शोभायात्रा को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा व्यवस्था समिति के संरक्षक प्रवीन कुमार अग्रवाल, अनिल द्विवेदी, और कृष्णा सोनी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
यात्रा चौक से ठठेरी बाजार, रुद्रनगर, रेलवे स्टेशन मोड़, गुरु नानक देव मार्ग, पंचमुखी चौराहा, शाहगंज चौराहा, बस अड्डा और दीवानी होते हुए सीताकुंड धाम पहुंची। यहां देर रात तक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। वहीं, प्रशासन ने डीजे संचालकों को तेज आवाज, प्रतिस्पर्धा और अश्लील संवाद से बचने के निर्देश दिए।