बल्दीराय के गनापुर स्थित बाबा शहीद मर्द की मजार पर फूल चढ़ाते लोग। स्रोत-ग्रामीण
बल्दीराय। गनापुर स्थित बाबा शहीद मर्द बुढऊ बाबा की मजार पर बृहस्पतिवार को सालाना उर्स अकीदत और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। बृहस्पतिवार की सुबह से मजार पर जायरीन की भीड़ उमड़ने लगी। हिंदू-मुस्लिम अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। पूरे आयोजन में आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।
उर्स के दौरान कुरानख्वानी, तकरीर, गुस्ल और चादरपोशी की रस्में अदा की गईं। शाम को मेले, लंगर-ए-आम और कव्वाली का आयोजन हुआ। इसमें लोगों में खासा उत्साह रहा। आयोजक सुजात उल्ला ने उर्स को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, उपनिरीक्षक राम विलास यादव और अन्य लोग मौजूद रहे।