फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: योग व जिम सेंटर के निर्माण एजेंसी नामित

Wed, 05 Aug 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग व जिम सेंटर की प्रस्तावित भूमि। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग और जिम सेंटर निर्माण करने के लिए शासन ने उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड (यूपीआरएनएसएस) को कार्यदायी संस्था नामित कर दी है। मंगलवार को संस्था के जूनियर इंजीनियर ने स्टेडियम पहुंचकर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर प्रारंभिक मुआयना किया।
विज्ञापन

योग एवं जिम सेंटर के लिए स्टेडियम के मुख्य प्रवेश द्वार के पूर्व दिशा में, गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा के समीप स्थित भूमि चिह्नित की गई है। निर्माण कार्य शुरू होने से पहले प्रतिमा को स्टेडियम परिसर में ही उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा। कार्यदायी संस्था परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगी। इसके बाद शासन से बजट जारी किया जाएगा।
पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतिदिन विभिन्न खेलों के 500 से अधिक खिलाड़ी प्रशिक्षण लेते हैं। योग एवं जिम सेंटर बनने से खिलाड़ियों के फिटनेस प्रशिक्षण के साथ-साथ सुबह-शाम व्यायाम और योग करने आने वाले लोगों को भी एक ही परिसर में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर ने बताया कि योग एवं जिम सेंटर के निर्माण के लिए यूपीआरएनएसएस को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। संस्था डीपीआर तैयार कर रही है। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें