फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: भगवान शिव व माता पार्वती के दिव्य विवाह का किया वर्णन

Tue, 09 Jun 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के शास्त्री नगर पुलिस चौकी स्थित शिव मंदिर परिसर रविवार को भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा। प्रवाचक सीता देवी ने श्रीराम कथा के तीसरे दिन भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया।
विज्ञापन

कथा के दौरान उन्होंने मेरे महादेव हरदम राम नाम गावेला, हमार जोगिया सब लोक के देवा महादेवा भजन प्रस्तुत किया, जिस पर श्रद्धालु भक्तिभाव में डूब गए। प्रवाचक ने शिव बरात, पार्वती विवाह और विदाई प्रसंग से जुड़े लोकगीतों के माध्यम से कथा को जीवंत बना दिया। हास्य और करुण रस से परिपूर्ण गीतों ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। कहा कि बेटी लक्ष्मी का स्वरूप होती हैं, जो ससुराल में गृहलक्ष्मी बनकर परिवार का कल्याण करती है। कथा के समापन पर मुख्य यजमान अविनाश श्रीवास्तव ने व्यास पीठ की आरती उतारी। भरतलाल मौर्य, डॉ. संतोष मिश्र, वशिष्ट नारायण तिवारी, हरि नारायण त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें