फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर गेम खेलते रहे डिप्टी आरएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। संपूर्ण समाधान दिवस को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं हैं। हालत यह है कि प्रत्येक तहसील दिवस में उच्चाधिकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को शिकायतों के प्रति संजीदा होने के निर्देश देते हैं।
विज्ञापन

शिकायतों के गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण के साथ ही गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी जाती है। कभी-कभार लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ वेतन रोकने व प्रतिकिूल प्रविष्टि जैसी कार्रवाई भी होती है लेकिन कुछ अधिकारी-कर्मचारी दिशा-निर्देशों को इस कान से सुनकर उस कान से निकाल देते हैं।
इसका ताजा नमूना मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाले संपूर्ण समाधान दिवस में देखने को मिला। अमेठी तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अरुण कुमार फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे।
विज्ञापन

अन्य अधिकारी भी लोगों की शिकायतें सुनने में तल्लीन थे और उनके ठीक सामने पीछे से दूसरी कतार में बैठे डिप्टी आरएमओ भीमाचंद गौतम अपने मोबाइल फोन पर गेम में मस्त थे।
इसी बीच किसी ने उनका वीडियो बना लिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद डिप्टी आरएमओ की तंद्रा टूटी और उन्होंने गेम बंद किया। इस संबंध में जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि अभी उन्होंने वीडियो देखा नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो उन्हें नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें