फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 17 नवंबर को आएंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Sat, 15 Nov 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक 17 नवंबर को जिले में आ रहे हैं। वे इसौली विधानसभा के अलीगंज बाजार स्थित सब्जी मंडी मैदान में सरदार पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एकता सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में शनिवार को कार्यक्रम की तैयारी बैठक हुई। इसमें जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री घनश्याम चौहान ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रामचंद्र मिश्रा,ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी, डॉ. डीएस मिश्रा, मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी आदि मौजूद रहे। उधर, शनिवार को प्रशासनिक अधिकारी भी व्यवस्था देखने अलीगंज पहुंचे और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें