कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देते ग्रामीण।
सुल्तानपुर। भदैंया के रामपुर से बैजूपुर नहर पुल तक 17 साल पहले बनी सड़क से सभी विभागों ने पल्ला झाड़ लिया है। मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली पर शिकायत की। लेकिन पीडब्ल्यूडी, मंडी समिति, जिला पंचायत व ग्राम पंचायत ने अपनी सड़क होने से इन्कार कर दिया है। विभागीय अधिकारी मरम्मत का जिम्मा दूसरों पर थोप रहे हैं। विभागों की इस कार्यशैली पर ग्रामीण बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे।
जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद को दिया। इसमें चारों आईजीआरएस शिकायत में मिले उत्तर का हवाला देते हुए सड़क निर्माण कराने की मांग की। कहा कि ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में सूरज प्रताप सिंह, रमेश कुमार, जोखूराम विनोद कुमार वर्मा समेत अन्य शामिल रहे। संवाद